हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस, सरयू राय ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में विधायक सरयू राय के आह्वान पर गुरुवार शाम बिष्टुपुर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। माइकल जॉन ऑडिटोरियम से शुरू हुआ जुलूस बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए पुनः वहीं समाप्त हुआ। इसमें विभिन्न दलों और समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए तथा हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की मांग की।

मीडिया से बातचीत में विधायक सरयू राय ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय ने 3 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की तत्परता होती तो हिमांशु सिंह की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अपराध, अवैध अड्डेबाजी और अवैध शराब के कारोबार में लगातार वृद्धि हो रही है तथा इन गतिविधियों को पुलिस संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *