
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे व्यावहारिक अनुभव देने के लिए शैक्षणिक भ्रमण और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग के 23 विद्यार्थियों ने आईआईटी दिल्ली का भ्रमण किया। यहां उन्होंने प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं तथा छात्रवृत्ति और करियर के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
वहीं, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के एमसीए और बीटेक के 30 विद्यार्थी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बेंगलुरु के शैक्षणिक दौरे पर हैं। इस दौरान इसरो, डीआरडीओ, एचएएल, आईटी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण की योजना है।
इसके अलावा, अंग्रेजी संकाय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ‘वर्ड्स बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में भाग लिया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन पहलों को विद्यार्थियों के कौशल, आत्मविश्वास और व्यापक दृष्टिकोण के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।



