
रांची/नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 2026–2028 सत्र के राष्ट्रीय चुनाव में झारखंड की प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. भारती कश्यप को मानद संयुक्त सचिव, आईएमए डॉ. एकेएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। 55 सदस्यीय राष्ट्रीय नेतृत्व टीम में उनका चयन झारखंड के चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गईं चार प्रमुख महिला चिकित्सकों में डॉ. कश्यप के अलावा गुजरात की डॉ. मोना देसाई, दिल्ली की डॉ. नीलम लेखी और हरियाणा की डॉ. सुनीला सोनी शामिल हैं।
डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में झारखंड में मई 2026 तक करीब छह लाख महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। 14 सरकारी अस्पतालों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और महिला चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिलाने में भी उनकी भूमिका रही। इसके अलावा 25 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की दृष्टि जांच तथा करीब 1100 कॉर्निया प्रत्यारोपण में उनका योगदान बताया गया है।
Leave a Reply