Uncategorized

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने व्यवहारिक शिक्षा के तहत पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिस्किट निर्माण की पूरी प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच, स्वचालित उत्पादन, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन प्रबंधन को करीब से देखा।

पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं और व्यावसायिक कौशल की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा विद्यार्थियों को रोजगार के लिए बेहतर ढंग से तैयार करती है। कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से इंडस्ट्री विजिट, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। विद्यार्थियों ने भ्रमण को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *