Uncategorized

जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह संस्थान आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई गति देगा।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभुकों से संवाद कर ड्राइविंग व लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को सेवाएं सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य के 10 हजार से अधिक नागरिकों को ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *