Uncategorized

कैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में 28 जुलाई से 12 अगस्त तक हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। पहले दिन विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में हाथियों के संरक्षण का संकल्प लिया और हाथियों के मुखौटे पहनकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जंगल, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष, दुर्घटनाओं में हाथियों की मौत और जंगलों का सिमटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान पेंटिंग, निबंध, भाषण, नाटक और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित हो। कार्यक्रम का समापन 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *