
रांची: रांची विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर विभाग स्तरीय युवा महोत्सव चयन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 8 और 9 अक्टूबर को मोरहाबादी स्थित बेसिक एवं एप्लाइड साइंस परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, स्कूलों और व्यावसायिक विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

युवा महोत्सव में गायन, वादन, नृत्य, नाट्य और साहित्य सहित कुल 27 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मार्गदर्शिका और आवश्यक जानकारी साझा की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 1 से 3 नवंबर तक सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में आयोजित होने वाले अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘बहुरंग 2026’ में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र कला एवं संस्कृति निदेशालय ने इवेंट कोऑर्डिनेटरों की टीम गठित की है। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
Leave a Reply