
रांची: श्री राम लला पूजा समिति की बैठक में इस वर्ष रांची जिला स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रारूप पर पंडाल निर्माण का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि पूजा का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा। पंडाल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अगस्त में भूमि पूजन किया जाएगा। बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए रांची जिला प्रशासन, उपायुक्त और अन्य अधिकारियों की सराहना की गई। इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष चुने जाने पर कुणाल अजमानी का भी सम्मान किया गया। समिति ने इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक पूजा आयोजन का संकल्प लिया है।
Leave a Reply