Uncategorized

ईसरी में यूआरबी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

ईसरी: ईसरी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यूआरबी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को जनता को समर्पित किया गया। अस्पताल में इमरजेंसी केयर, क्रिटिकल केयर, आईसीयू, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, डायग्नोस्टिक, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर कहा गया कि क्षेत्र के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस पहल का स्वागत करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *