
रांची: भाजपा ने उत्पाद विभाग की 2021-25 की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट में शराब कारोबार की निगरानी, होलोग्राम छपाई, जीपीएस प्रणाली और राजस्व प्रबंधन में गंभीर खामियों का उल्लेख है, जिससे करीब 20 हजार करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है।

भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब मांगते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी की है। पार्टी ने कहा कि यदि जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो इस मुद्दे को जनता के बीच उठाया जाएगा।
Leave a Reply