एक्सपो का समापन, अगले साल फिर मिलने का वादा

रांची: जेसीआई के 29वें एक्सपो उत्सव-2026 का बुधवार को समापन हुआ। देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों के करीब 400 स्टॉल वाले इस मेले में अंतिम दिन भी रांचीवासियों की भीड़ रही। आयोजकों के अनुसार, पूरे आयोजन में करीब सात लाख लोगों ने मेले का आनंद लिया।

समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत अन आचार्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आयोजन की सफलता पर युवा सदस्यों को बधाई दी। एक्सपो को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों और प्रायोजकों को सम्मानित किया गया। एक्सपो रतन सम्मान दीपक पटेल, एक्सपो भूषण ऋषब जैन व अनिमेष निखिल तथा एक्सपो पद्म भूषण ऋषब अग्रवाल, देवेश जैन व सन्नी केडिया को दिया गया।

चीफ कोऑर्डिनेटर प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस बार हैंगर और एम्यूजमेंट पार्क का विस्तार किया गया। पहली बार एक्सपो टैंक और भजन जैमिंग का आयोजन हुआ। उन्होंने शहरवासियों, मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स का आभार जताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिषेक जैन समेत जेसीआई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *