एनडीए ने परिमल नाथवानी की जीत का किया दावा, विधायक दल की बैठक संपन्न

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक नाथवानी के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं और मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नवीन जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपनी संभावित हार से हताश है और अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उनके कार्यों पर सभी को भरोसा है। 18 जून को विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार मतदान करेंगे और नाथवानी तीसरी बार जीत हासिल करेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित एनडीए के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *