एनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने रांची विश्वविद्यालय में की समीक्षा बैठक

रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अपनी टीम के साथ रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर एसटी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में छात्रवृत्ति, हॉस्टल सुविधा, ग्रीवांस सेल, प्रोमोशन, पे-फिक्सेशन और शोधार्थियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

डॉ. आशा लकड़ा ने विश्वविद्यालय को केंद्रीय छात्रवृत्ति की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने, कार्यशील छात्रावास (वर्किंग हॉस्टल) के निर्माण तथा एसटी से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने आयोग को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के लिए जल्द एलुमनाई मीट आयोजित करने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *