Uncategorized

एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति, डॉ. प्रदीप वर्मा ने किया अभिनंदन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

देवघर: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के देवघर आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उपराष्ट्रपति एम्स देवघर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देवघर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

एम्स देवघर का दीक्षांत समारोह संस्थान के शैक्षणिक सफर का महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना है। उपराष्ट्रपति की उपस्थिति से समारोह का महत्व और बढ़ गया। डॉ. प्रदीप वर्मा ने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन कर उनके देवघर दौरे का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *