Uncategorized

एसआईआर के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, बापू वाटिका से बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय तक निकला मार्च

रांची: भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सोमवार को रांची में पदयात्रा निकाली गई। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई पदयात्रा कचहरी चौक होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि मॉक पार्लियामेंट करने से प्रधानमंत्री नहीं बना जाता, इसके लिए जनता का विश्वास जीतना जरूरी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने एसआईआर का विरोध करने पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मृत और अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया का विरोध कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को मोदी सरकार का विकास बर्दाश्त नहीं है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। पदयात्रा के समापन पर नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *