BREAKING NEWS
आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार
Uncategorized

एसएमएस 2 एवं सीसीएस ने अगस्त में बनाए कई नए उत्पादन रिकॉर्ड

September 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) एवं सीसीएस विभाग ने तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय और टीम भावना के दम पर अगस्त 2026 में कई नए उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए। विभाग ने अगस्त माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ 3,34,310 टन कुल उत्पादन दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ अगस्त 2018 में बनाए गए 3,04,251 टन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया।


14 अगस्त को एक दिन में सर्वाधिक 46 हीट्स ब्लो करने का नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया गया, जबकि इससे पहले फरवरी 2025 में 45 हीट्स का रिकॉर्ड था। विभाग ने 285 टन का उच्चतम मासिक औसत हीट वेट भी हासिल किया, जो जनवरी 2025 के 283.2 टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है।
लॉजिस्टिक्स एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी अगस्त में 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकॉर्ड प्रेषण किया गया। इससे मार्च 2026 के 14,622 स्लैब्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया।
12 से 15 अगस्त के बीच दो फ्लाइंग टंडिश के साथ 67 हीट्स का सबसे लंबा अनुक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके अलावा 29 हीट्स की उच्चतम टंडिश लाइफ भी हासिल हुई। शीर्ष प्रबंधन ने SMS-2 एवं CCS की पूरी टीम के समन्वित प्रयास और कर्मठता की सराहना की। यह उपलब्धि संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादकता और प्रक्रिया दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

← एलआईसी गोमिया शाखा में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस एनएच-23 पर ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, वनकर्मी की मौत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।