Uncategorized

ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत 10 दिव्यांगों को वितरित की बैटरी ट्राईसाइकिल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बुधवार को उपायुक्त कार्यालय, बोकारो में 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं ओएनजीसी के परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को ट्राईसाइकिल प्रदान की।

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस सामाजिक पहल के लिए ओएनजीसी का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।

परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि ओएनजीसी दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसडीओ प्रांजल ढांढा सहित ओएनजीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *