
रांची: ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। पंडाल की भव्य सजावट और धार्मिक वातावरण ने समारोह को आकर्षक बनाया। उद्घाटन के साथ ही पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया गया।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और सचिव राजेश दास ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सपरिवार पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की। मौके पर समिति के सदस्य मनोज कुमार, सिवेश भगत, आलोक कुमार, गिरीश सिंह, पार्थों दर्पण और गोपी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। समिति ने आयोजन में सहयोग के लिए अतिथियों के प्रति आभार जताया।



