BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया समाचार-पत्र कार्यालय व प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण

July 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्र-छात्राओं ने संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस की भूमिका को समझने के उद्देश्य से एक प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार-पत्र के कार्यालय एवं प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्रों ने समाचार संकलन, संपादन, पृष्ठ सज्जा और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया को करीब से जाना। अधिकारियों ने बताया कि समाचारों का तथ्यात्मक सत्यापन और विश्लेषण के बाद ही उनका प्रकाशन किया जाता है।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने समाचार निर्माण, संपादन और प्रकाशन से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने समाचार-पत्रों की पढ़ने की आदत को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, लेखन क्षमता, शब्द भंडार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी बताया।

प्रिंटिंग प्रेस में छात्रों को आधुनिक छपाई तकनीक का प्रदर्शन कराया गया तथा बताया गया कि अत्याधुनिक मशीन प्रति घंटे 35 हजार अखबार छापने में सक्षम है। भ्रमण के अंत में संस्थान की ओर से विद्यालय के निदेशक को कॉफी टेबल बुक भेंट की गई। वरिष्ठ शिक्षक अनुज कुमार तिवारी, शोभा कुमारी और प्रीति क्षेत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

← रांगामाटी पटेल नगर लेक निर्माण की गुणवत्ता जांच, ₹39 लाख की योजना पर अधिकारियों का निरीक्षण वाईबीएन विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त संग्रह →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।