BREAKING NEWS
कसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदककसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
Uncategorized

कसमार : पांच पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन, मुखिया बने अध्यक्ष।

August 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


कसमार : मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को कसमार प्रखंड के पांच पंचायतों में पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन हुआ।

इन समितियों की कमान स्थानीय मुखिया के हाथों में सौंपी गई है, ताकि गांव के स्तर पर ही बच्चों से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान किया जा सके। इस दौरान प्रखंड के मधुकरपुर, बरईकला, कसमार,मंजुरा एवं टांगटोना मे सीडब्ल्यूपीसी का गठन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ​समिति की अध्यक्षता मुखिया या उपमुखिया करेंगे, जबकि पंचायत सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।

इनके अलावा पांच पंचायत प्रतिनिधि, क्षेत्र की सबसे सक्रिय आंगनबाड़ी सेविका और ग्राम सभा द्वारा मनोनीत बाल मामलों के विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे। बच्चों की सीधी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बाल संसद से 14 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों को बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। मुखिया राजेंद्र महतो एवं अनीता देवी ​ने बताया कि ​समिति के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ने और विकट परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। मौके पर मुखिया परिपूषा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, ममता देवी, पंचायत सचिव धरणीधर सिंह गौतम मांझी मोहम्मद इमरोज़ प्रकाश कुमार महतो रवि कुमार रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के सहयोग से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन तथा सशक्तिकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सहयोगिनी के प्रकाश कुमार, रवि कुमार राय, विकाश कुमार, रेखा देवी, सूर्यमणि देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थी।

← स्वतंत्रता दिवस पर 11 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन आदिवासी संस्कृति और विरासत को बचाने का सामूहिक प्रयास जरूरी : प्राचार्य →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।