
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि पार्टी अपने समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि योगेन्द्र साव पूर्व की तरह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Leave a Reply