Uncategorized

कांग्रेस प्रभारी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, गठबंधन को कमजोर करेगा : राजद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू द्वारा राज्यसभा चुनाव में हार के लिए राजद और माले पर धोखा देने का आरोप लगाने पर राजद ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि राजद एक सिद्धांतवादी पार्टी है और उसने कभी गठबंधन के साथ विश्वासघात नहीं किया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में राजद के चारों विधायकों ने निर्धारित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। ऐसे में इस तरह के आरोप निराधार हैं। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय गठबंधन की बैठक बुलाकर हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान इंडिया गठबंधन को मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *