BREAKING NEWS
बिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनबिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Uncategorized

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

August 15, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

धनबाद। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट का 8वां ध्वजारोहण समारोह शनिवार को ट्रस्ट के मुख्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी, धनबाद में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रकाश सिन्हा ने तिरंगा फहराकर मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ‘विकसित ट्रस्ट, राष्ट्र हित, देश हित और समाज हित’ के संकल्प को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखते हुए ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि आचार्य अनुज पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

समारोह को सफल बनाने में ट्रस्ट के संरक्षक सह सलाहकार सदस्य रंजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा, डॉ. पीसीएल दास, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, शशि भूषण लाल, प्रवीण सिन्हा, राजीव कंठ, अनिमेष शुभम, प्रगति पुरुषोत्तम, प्रभात बक्शी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला प्रकोष्ठ से पूनम श्रीवास्तव, चंदा श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, पुष्पा सिन्हा, अमिता श्रीवास्तव, श्रेया श्रद्धा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा ने किया। अंत में ट्रस्ट के संरक्षक सह सलाहकार सदस्य रंजन श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

← मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस धनबाद में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।