
कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप ड्रम 95 एमएम केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया केबल तार भी बरामद किया है।

घटना 18 अगस्त की रात की है, जब करीब 400 मीटर केबल तार चोरी कर लिया गया था। मामले में तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर कसमार थाना में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया था। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 अगस्त को छापेमारी कर दिगंबर कुमार पांडेय (28), निवासी सेक्टर-3, बोकारो तथा चंदन कुमार दुबे (24), निवासी जैनामोड़ मिश्रा साइड, जरीडीह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर केबल तार बरामद हुआ। छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पुअनि रंजन कुमार सिंह, पुअनि घनश्याम कुमार रवि और सअनि पंकज कुमार शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Leave a Reply