प्रशांत अम्बष्ठ/ख़बर आजतक

गोमिया :कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ खबर चलाने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद चौहान ने बोकारो थर्मल थाने में लिखित शिकायत दी है।
पीड़ित जितेन्द्र चौहान जारंगडीह मांझी टोला के निवासी हैं। आवेदन में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह क्षेत्र में चल रहे कोयले के अवैध धंधे के खिलाफ खबर प्रकाशित कर रहे थे। इससे नाराज होकर 14 सितंबर को चार युवकों ने उनके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की और परिणाम भुगतने की धमकी दी।
धमकी देने वालों की पहचान जीतू प्रसाद पिता स्व० राजू प्रसाद, सूरज वर्मा पिता अर्जुन वर्मा, सूरज मल्लाह पिता लोकनाथ मल्लाह और दीपक कुमार पिता प्रदीप प्रसाद के रूप में हुई है।
पत्रकार ने कहा कि सभी अवैध कोयला कारोबार से जुड़े हैं और किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
Leave a Reply