
रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन स्कूल में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कौशल विकास के विचार हर युग में प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि गांधीजी की कौशल विकास की अवधारणा आज की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे पहले छात्र ऋषभ राज ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ भजन प्रस्तुत किया। छात्राओं आराध्या सिंह और शगुन श्रीवास्तव ने गांधीजी व शास्त्रीजी के जीवन, विचारों और संदेशों पर प्रकाश डाला। जूनियर विंग के आदित्य श्रीवास्तव, वंश राठौर, अयांश कुमार और हर्ष रोशन ने दोनों महापुरुषों की वेशभूषा में उनके संदेश प्रस्तुत किए। संचालन अमन कृष्ण कुमार और भूमिका ने किया।
Leave a Reply