Uncategorized

गीले कचरे से बनेगी हरित ऊर्जा, रांची के 20 वार्डों में विशेष अभियान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। निगम ने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में 20 वार्डों में विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

अभियान के तहत घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। निगम का लक्ष्य गीले कचरे का उपयोग बायोगैस प्लांट में कर हरित ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के दौरान दोनों प्रकार के कचरे को मिलाया न जाए।

साथ ही शहरभर में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले बड़े कचरा उत्पादकों और संस्थानों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *