BREAKING NEWS
गोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षास्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप, डीसी-एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का लिया जायजागोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षास्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप, डीसी-एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का लिया जायजा
Uncategorized

गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक और अधिकार को लेकर बैठक संपन्न

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोमिया : स्वांग हवाई अड्डा के समीप रेस्ट हाउस में मंगलवार को झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के नेतृत्व में गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापितों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में स्वांग वाशरी के विस्तारीकरण होने पर स्थानीय ग्रामीणों व विस्थापितों के रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों और विस्थापितों के हितों का ध्यान रखना होगा। नियमानुसार सभी अधिकार और सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता देने की बात कही गई। इस बैठक में स्वांग लोकल सेल से जुड़े समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। चर्चा किया गया कि स्वांग लोकल सेल में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि क्षेत्र में संचालित औद्योगिक गतिविधियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन बाद पुनः गोमिया के स्थानीय लोगों व विस्थापितों की बैठक होगी। जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी गठित की जाएगी। जिसके बाद सीसीएल प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस बैठक मे मुखिया बंटी उरांव, पंसस जनकदेव यादव, ललन केवट, पिंटू पासवान, चंदन पासवान, प्रमोद पासवान, विक्की गंझू, जितेंद्र चौहान, कोपेश्वर यादव, गोविंद रविदास, नरेश प्रजापति, राजकुमार दास, अब्दुल सत्तार, मंजूर इलाही, लक्ष्मण कुमार, चंद्रशेखर पासवान, सोनू स्वर्णकार, मुरली चौहान, अशोक पासवान, मनोज यादव, सूरज प्रसाद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

← पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित, आरोग्य वन आमजनों को समर्पित भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. छोगा लाल सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।