
बोकारो (ख़बर आजतक) : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के पास स्थित एक बंद चारदीवारी में छापेमारी की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 36,200 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, दो कॉपी, चार खुले ताश के गड्डी, दो पैक ताश के गड्डी तथा 1 से 9 अंक लिखे दो बैनर बरामद किए गए। इसके अलावा चारदीवारी के बाहर खड़े दस दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Leave a Reply