BREAKING NEWS
जेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीजेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानी
Uncategorized

गोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी

September 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

10 से 15 लाख के जेवरात समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर, ग्रामीणों में दहशत

गोमिया : गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिपरी गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में लाखों रुपये मूल्य के जेवरात एवं अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने विशेश्वर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। इसके अलावा चंद्रदेव सिंह और स्वर्गीय सिद्धि सिंह के घर में भी सेंधमारी कर चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। चोरी की घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है।

थाना से महज तीन किलोमीटर दूर है गांव

ग्रामीणों के अनुसार, चिपरी गांव चतरोचट्टी थाना से महज करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना होने से पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जांच तेज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में नियमित पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाओं में और वृद्धि हो सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा घटना का जल्द उद्भेदन करने की मांग की है।

← 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएं जेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।