
रांची : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। झारखंड में भी विभिन्न प्रमुख बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
यूएफबीयू ने कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने तथा पूर्व में हुए समझौतों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि जायज मांगों के समाधान और पूर्व समझौतों को लागू किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को नकद निकासी और जमा, चेक से जुड़े कार्य तथा अन्य शाखा आधारित बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एटीएम, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है।
Leave a Reply