BREAKING NEWS
गोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीपुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहतगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीपुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत
Uncategorized

सहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ

September 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

कसमार : कसमार प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मुरहुलसुदी में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहयोगिनी और जस्ट राइट्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण कपरदार ने कहा कि शिक्षा ही बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करना कानूनी अपराध है। इससे बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि वे बेटियों की कम उम्र में शादी करने के बजाय उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं और उनके सपनों को साकार करने का अवसर दें। मौके पर सहायक शिक्षक विजय दास, वीरेंद्र सिंह मुंडा, नकुल मुंडा, आशुतोष कुमार, संदीप कुमार महतो सहित छात्राएं मौजूद थीं।

← सुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएं →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।