Uncategorized

छात्रों के मुद्दों पर सड़क पर उतरा आजसू, लोकभवन तक निकाला मार्च

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र हित एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रांची में लोकभवन मार्च निकाला गया। मार्च जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, कचहरी से शुरू होकर लोकभवन तक पहुंचा। इससे पहले पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो के नेतृत्व में आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न छात्र समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। संगठन ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान, पूरे परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच, कथित अवैध लेन-देन की ईडी जांच, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करने तथा छात्रवृत्ति का समय पर वितरण करने की मांग की। आजसू नेताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और छात्रहितैषी नीतियां ही झारखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। मार्च में पार्टी के कई पदाधिकारी, छात्र-युवा और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *