जगन्नाथपुर चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची: रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-37 अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास हटिया विधायक नवीन जायसवाल एवं वार्ड-37 के पार्षद परमेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद परमेश्वर सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा लंबित विकास योजनाओं से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक नवीन जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

पेवर ब्लॉक निर्माण से सार्वजनिक शौचालय परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। मौके पर रवि शंकर सिंह, दीपक लोहरा, शशि सिंह, रमेश सिंह, संजीत यादव, बजरंग महली सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *