जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा आक्रामक, 2 जुलाई को मशाल जुलूस और 3 जुलाई को बंद का ऐलान

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि जमशेदपुर की घटना कानून व्यवस्था की विफलता का उदाहरण है और इससे पूरा राज्य हतप्रभ है। उन्होंने घोषणा की कि घटना के विरोध में 2 जुलाई की शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 3 जुलाई को शहर बंद रखा जाएगा।

भाजपा ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। साहू ने चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन और झारखंड बंद का आह्वान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *