जमशेदपुर हत्याकांड में पुलिस पर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस और राज्य सरकार पर मामले को भटकाने तथा निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने मांग की कि हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी अपराधियों के साथ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही व्यापारी नीरज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कर उनका नाम तत्काल हटाने की मांग की।

आदित्य साहू ने कहा कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *