Uncategorized

जी डी गोयनका स्कूल में पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह संपन्न, छात्र नेतृत्व टीम का हुआ गठन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जी डी गोयनका स्कूल, रांची में शनिवार को पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह (अवार्ड एंड इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल रक्तिम दास सहित विद्यालय प्रबंधन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हाउसों एवं स्टूडेंट्स काउंसिल के लिए छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कुमार मंगलम को हेड बॉय तथा मिरामा भागवत को हेड गर्ल चुना गया। साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम है। समारोह में अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *