
रांची: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को कांग्रेस भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान से जुलूस निकाला और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस भवन के पास पुलिस की बैरिकेडिंग के सामने प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
सीमा सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और समानता की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को जेएनयू प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और न्याय का मुद्दा केवल राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
रांची विधायक सीपी सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह सहित पायल सोनी, अनीता वर्मा, कुमुद झा और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।



