Uncategorized

जेपीएससी विवाद पर भाजपा का हमला, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पिछले साढ़े छह वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे, जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने तथा आयोग के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर नई नियुक्तियां करने की मांग की।प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते के खिलाफ गंभीर आरोपों के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और सीआईडी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन और चयन प्रक्रिया में निजी एजेंसी की भूमिका संविधान और जेपीएससी नियमावली की भावना के विपरीत है। भाजपा ने कांग्रेस पर भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अजय राय भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *