
रांची: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानंद प्रेक्षागृह में नव शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक छात्रों को विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था।

दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 12वीं के छात्रों ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान स्वागत गीत, गढ़वाली नृत्य और विद्यालय का वर्चुअल टूर प्रस्तुत किया गया।

प्रधानाचार्य बी.एन. झा ने छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं उप-प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संतुलित जीवन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक जीवन को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
Leave a Reply