झारखंड का आम्रपाली आम पहुँचा दुबई, लूलू मॉल में मिली वैश्विक पहचान

रांची: झारखंड के देवघर और गुमला जिलों में उत्पादित आम्रपाली आम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए दुबई के प्रतिष्ठित लूलू मॉल तक अपनी पहुंच बना ली है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार बागानों से उत्पादित 2 टन आम्रपाली आम की पहली खेप जेएसएलपीएस के माध्यम से दुबई भेजी गई है। इससे पहले झारखंड के आम्रपाली आम की खेप लंदन और इटली भी निर्यात की जा चुकी है।

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, देवघर के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी तथा गुमला के किसान उत्पादक संगठनों की इस उपलब्धि ने राज्य की महिला किसानों को वैश्विक पहचान दिलाई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस सफलता का श्रेय राज्य की मेहनतकश दीदियों को जाता है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना और जेएसएलपीएस के प्रयासों से महिला किसानों की आय बढ़ रही है तथा झारखंड के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *