Uncategorized

झारखंड चैंबर चुनाव में पहले दिन 42 नामांकन, 1 सितंबर तक दाखिले का मौका, डीआईएन अनिवार्य

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


रांची (ख़बर आजतक) : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए। चुनाव को लेकर व्यवसायिक जगत में भी उत्साह देखा जा रहा है।


चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 की शाम चार बजे तक निर्धारित है। इसके बाद प्राप्त प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और योग्य प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
चुनाव पदाधिकारियों के अनुसार प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीआईएन (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना अनिवार्य किया गया है। डीआईएन के बिना प्रस्तुत नामांकन को वैध नहीं माना जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने का अवसर भी दिया जाएगा।


नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद चुनाव में शामिल होने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
चैंबर चुनाव में कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए होने वाली प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण में स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद तस्वीर स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *