Uncategorized

ठेका मजदूरों की आम सभा में एकजुटता का आह्वान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में सोमवार को क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के तत्वावधान में ठेका मजदूरों की विशाल आम सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेन्द्र सिंह ने सेल एवं बोकारो प्रबंधन पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नियमित एवं ठेका मजदूरों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि सहायक श्रमायुक्त के निर्देश के बावजूद ब्लास्ट फर्नेस-1 में तीन मजदूरों के गेट पास नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने कट मनी तथा छंटनी का आरोप लगाते हुए मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनियन की एकजुटता के कारण कोक-ओवन, ब्लास्ट फर्नेस एवं यातायात विभाग में पुराने मजदूरों को काम मिल रहा है तथा कोक-ओवन में न्यूनतम वेतन के अतिरिक्त 8 प्रतिशत इंसेंटिव भी मिल रहा है।

उन्होंने इलाज, समयबद्ध ग्रेड प्रमोशन, छंटनी एवं डस्ट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही। सभा को आर.के. सिंह, शशिभूषण, संतोष कुमार, बासुदेव कुंभार, प्रमोद कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *