Uncategorized

डाल्टनगंज में मेगा रोजगार मेला, चयनित युवाओं को मिले ऑफर लेटर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

डाल्टनगंज: एसजीआरएस, पलामू में मंगलवार को आयोजित मेगा रोजगार मेले में जिले के सभी प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों (टीएसपी) ने भाग लिया। दक्ष अकैडमी, पांकी रोड ने रोजगार वितरण शिविर के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक उपायुक्त ऋतिक मेहता (आईएएस), जिला कौशल पदाधिकारी नीरज कुमार तथा यूएनडीपी के संतोष कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए, जबकि दक्ष अकैडमी के स्टॉल पर भी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

स्वास्थ्य जांच शिविर में अभ्यर्थियों और आगंतुकों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य कौशल विकास को बढ़ावा देना और प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *