डीएमएफटी फंड पर बाबूलाल मरांडी का हमला, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

चाईबासा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि चाईबासा में डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग हुआ है और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के बजाय धन की बंदरबांट की गई। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जिले को 3742.15 करोड़ रुपये मिले, जिनमें 75.68 प्रतिशत राशि खर्च होने के बावजूद पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं।

मरांडी ने इसे आर्थिक अपराध बताते हुए राज्य सरकार से डीएमएफटी फंड पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खर्च का पूरा विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया गया। मरांडी ने कहा कि खदानों की नीलामी नहीं होने से रोजगार के अवसर घटे हैं और पलायन बढ़ा है। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के तीन दिवसीय दौरे के दौरान विकास कार्यों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *