डीएवी गांधीनगर में शिक्षक संवर्धन कार्यशाला शुरू

रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में तीन दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें डीएवी जोन ‘बी’ और ‘जे’ के 12 विद्यालयों के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति, डिजिटल संसाधनों के उपयोग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थी-केंद्रित अधिगम पर प्रशिक्षण दिया गया। उद्घाटन एस.के. मिश्रा, प्राचार्य प्रदीप कुमार झा और मनोजेश्वर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण को आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *