डीएवी गांधीनगर स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रांची: रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में सीसीएल डीएवी गांधीनगर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और रांची को स्वच्छ व हरित बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने बढ़ते वैश्विक तापमान के बीच पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, स्कूल के प्राचार्य पी.के. झा, प्रिज्मोलॉइन के प्रबंध निदेशक ऋषभ सिंघानिया, निदेशक स्नेहा सिंघानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *