Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ मूल्यों को आत्मसात करना जरूरी : डॉ. प्रदीप वर्मा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आरती सिंह के नेतृत्व में सिटी नर्सिंग होम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा छात्रों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनकी निष्ठा और अखंड भारत के लिए दिया गया बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में डॉ. एम.एन. सिंह, डॉ. मृणालिनी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *