Uncategorized

तमाड़ बाजार में 19 हजार के कथित नकली नोटों के साथ जेकेएल‌एम नेता पकड़ा गया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: तमाड़ के सिंदवारी साप्ताहिक बाजार में कथित नकली नोट चलाने के आरोप में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सालुकडीह का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वह बाजार में दुकानदारों को 500 रुपये के नोट दे रहा था। नोटों पर संदेह होने पर दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आरोपी की पिटाई किए जाने की भी सूचना है।

बताया जा रहा है कि उसके पास से 500 रुपये के 38 कथित नकली नोट मिले, जिनकी कुल कीमत 19 हजार रुपये है। सूचना पर पहुंची तमाड़ पुलिस उसे थाने ले गई।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कथित नकली नोटों के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *