Uncategorized

तुरुप की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग में हासिल की पीएचडी, सुदेश महतो ने किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची के तुरुप गांव की आरती कुमारी ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने उनके आवास पहुंचकर अंगवस्त्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

सुदेश महतो ने कहा कि आरती की सफलता ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। आरती की सफलता से अन्य बेटियों और युवाओं को भी शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आरती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *